Collector
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार | Collector
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
Sudarshan News

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

इनपुट- ज्ञानेश लोहानी, लखनऊ अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले गिरोह के 03 सक्रिय सदस्यों को मय 1.428 कि०ग्रा० अवैध अफीम के साथ जनपद बरेली से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी। आपको बता दें कि काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सम्बन्ध में सूचनायें प्राप्त हो रहीं थीं। इस सम्बन्ध में एस०टी०एफ० की विभिन्न टीमों व इकाइयों को अभिसूचना संकलन व कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में दीपक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ० मुख्यालय, लखनऊ के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग बरेली के निवासी हैं। पिछले काफी समय से हम लोग आपस में मिलकर अवैध रूप से अफीम खरीदने और बेचने का कार्य कर रहे हैं। हम लोग विभिन्न स्थानों से अफीम खरीदकर उसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखण्ड, पंजाब तथा हरियाणा आदि राज्यों में सप्लाई करते हैं। इस कार्य में हम लोग आपस में मिलकर परिवहन एवं बिक्री की व्यवस्था करते हैं तथा उससे होने वाले लाभ को आपस में बांट लेते हैं। जिस व्यक्ति को अफीम दी जानी होती है, उसके बारे में हमें पहले से पूरी जानकारी नहीं होती। हम लोग पंजाब के लुधियाना शहर में स्थित सिंदाल चौक के पास पहुँचकर इन्तजार करते हैं जहाँ संबंधित व्यक्ति स्वयं हम लोगों के पास आकर संपर्क करता था तथा 6-7 लाख प्रति कि०ग्रा० के हिसाब से पैसा देकर, माल लेकर चला जाता था। हम लोग उससे सीमित संपर्क रखते थे और पहचान एवं लेन-देन गुप्त तरीके से किया जाता था।

Go to News Site