Collector
सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बड़ा खुलासा; प्रोफेशनल शूटरों ने की थी चंद्रनाथ रथ की हत्या... 72 घंटे तक हुई थी रेकी, SIT जांच में चौंकाने वाले तथ्य | Collector
सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बड़ा खुलासा; प्रोफेशनल शूटरों ने की थी चंद्रनाथ रथ की हत्या... 72 घंटे तक हुई थी रेकी, SIT जांच में चौंकाने वाले तथ्य
Sudarshan News

सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बड़ा खुलासा; प्रोफेशनल शूटरों ने की थी चंद्रनाथ रथ की हत्या... 72 घंटे तक हुई थी रेकी, SIT जांच में चौंकाने वाले तथ्य

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में बुधवार रात भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस और एजेंसियों को शक है कि इस हमले को पेशेवर शूटरों ने अंजाम दिया, जिन्होंने घटना से पहले कई दिनों तक इलाके की निगरानी की थी। SUV रोककर की गई फायरिंग घटना रात करीब 10:20 बजे जेस्सोर रोड के दोहड़िया क्षेत्र में हुई। 41 वर्षीय चंद्रनाथ रथ अपनी सफेद स्कॉर्पियो SUV में सफर कर रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया। इसके बाद बाइक पर पहुंचे हमलावरों ने बेहद नजदीक से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अत्याधुनिक Glock 47X पिस्तौल का इस्तेमाल किया। फायरिंग में रथ के सीने और पेट में गोलियां लगीं। उनके साथ मौजूद चालक और सहयोगी बुद्धदेव बेरा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। चश्मदीदों ने बताई पूरी घटना प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, हमलावर सीधे वाहन के सामने पहुंचे और खिड़की के पास से पिस्टल सटाकर गोली चलाई। हमला इतना अचानक था कि पीड़ितों को संभलने का मौका नहीं मिला। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। फर्जी नंबर प्लेट वाली कार बरामद पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों की कार पर नकली नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने संदिग्ध वाहन को कब्जे में ले लिया है। पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया कि मौके से खाली कारतूस और जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम में तीन गोलियां लगने की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि चंद्रनाथ रथ को तीन गोलियां लगी थीं। अधिक खून बहने और शरीर के अहम अंगों के प्रभावित होने के कारण उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुवेंदु अधिकारी ने बताया सुनियोजित हमला भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने इस हत्या को पूरी तरह पूर्व नियोजित और बेहद निर्मम बताया। उनका कहना है कि चंद्रनाथ रथ ने नंदीग्राम और भवानीपुर चुनाव के दौरान चुनावी रणनीति और प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके कारण उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि हमलावरों ने पहले रेकी की और फिर पीछा करके बेहद करीब से गोली मारी। साथ ही अधिकारी ने कहा कि पुलिस फिलहाल सही दिशा में जांच कर रही है, हालांकि मामले में सीबीआई जांच की मांग भी उठ रही है।

Go to News Site