Collector
दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर और हरियाणा का सैन्य कैंप इस्लामिक आतंकवाद के निशाने पर... ISI करना चाहता है खून खराबा; दिल्ली वालों पर है 'शहजाद भट्टी मॉड्यूल' के गुर्गों की गिद्ध दृष्टि | Collector
दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर और हरियाणा का सैन्य कैंप इस्लामिक आतंकवाद के निशाने पर... ISI करना चाहता है खून खराबा;  दिल्ली वालों पर है 'शहजाद भट्टी मॉड्यूल' के गुर्गों की गिद्ध दृष्टि
Sudarshan News

दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर और हरियाणा का सैन्य कैंप इस्लामिक आतंकवाद के निशाने पर... ISI करना चाहता है खून खराबा; दिल्ली वालों पर है 'शहजाद भट्टी मॉड्यूल' के गुर्गों की गिद्ध दृष्टि

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित ‘शहजाद भट्टी मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक बड़े ऑपरेशन के तहत दिल्ली सहित कई राज्यों में की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। जांच में पता चला है कि आतंकियों की साजिश राजधानी दिल्ली के एक ऐतिहासिक और अत्यधिक सुरक्षा वाले मंदिर को निशाना बनाने की थी। एक आरोपी ने मंदिर की रेकी कर उसकी तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स को भेजे थे। इसके बाद योजना बनाई गई थी कि मंदिर परिसर में तैनात पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर हमला कर भारी नुकसान पहुंचाया जाए। ISI के इशारे पर रची गई थी साजिश पुलिस के अनुसार, यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के निर्देशों पर काम कर रहा था। आरोपियों का मकसद धार्मिक स्थल पर हमला कर दहशत फैलाना और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देना था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित एक लोकप्रिय ढाबा भी आतंकियों की सूची में शामिल था। यह स्थान रोजाना भारी भीड़ के कारण चुना गया था। योजना के मुताबिक, वहां हैंड ग्रेनेड से हमला कर अधिक से अधिक लोगों को नुकसान पहुंचाने की तैयारी थी। हरियाणा के हिसार स्थित एक सैन्य कैंप को भी आतंकियों ने निशाना बनाया था। आरोपियों ने कैंप की रेकी कर वीडियो बनाया और उसे पाकिस्तान भेजा था। इसके अलावा यूपी के कुछ पुलिस स्टेशनों को भी हमले की संभावित सूची में रखा गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में देश के अलग-अलग हिस्सों से मॉड्यूल के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इनके नेटवर्क और विदेशी कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है।

Go to News Site