Sudarshan News
मणिपुर के सेनापति जिले के माराॅनमेई हिल रेंज क्षेत्र में असम राइफल्स ने एक बड़े ऑपरेशन के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई 7 मई 2026 को 16 असम राइफल्स द्वारा खुफिया इनपुट के आधार पर की गई। अभियान में ARFIU और 3 CIB से मिली जानकारी के साथ-साथ स्थानीय सूत्रों से भी पुष्टि की गई थी। इस सफल ऑपरेशन को सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम माना जा रहा है। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने कुल 15 हथियार बरामद किए, जिनमें AK-47, MP-5 राइफल, .303 राइफल, .22 राइफल्स, देशी बने बॉल्ट एक्शन हथियार, .32 और .22 पिस्टल्स, शॉटगन सहित कई प्रकार के हथियार शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में जिंदा और खाली कारतूस भी बरामद किए गए, जिनमें 5.56 mm, 9 mm, .303 mm, .32 mm, स्नाइपर बुलेट और 12 बोर के राउंड शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। सुरक्षा बलों का मानना है कि यह हथियारों का जखीरा अवैध गतिविधियों और उग्रवादी संगठनों तक पहुंचाया जा रहा था। इस बरामदगी से क्षेत्र में सक्रिय अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। असम राइफल्स ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके और किसी भी तरह की उग्रवादी गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
Go to News Site