Collector
बांग्लादेशी गैंग ने किया सुवेंदु अधिकारी के पीए का मर्डर? बीजेपी ने घुसपैठ को बनाया था बड़ा मुद्दा | Collector
बांग्लादेशी गैंग ने किया सुवेंदु अधिकारी के पीए का मर्डर? बीजेपी ने घुसपैठ को बनाया था बड़ा मुद्दा
Rajasthan Patrika

बांग्लादेशी गैंग ने किया सुवेंदु अधिकारी के पीए का मर्डर? बीजेपी ने घुसपैठ को बनाया था बड़ा मुद्दा

Suvendu Adhikari PA Death: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा की कई घटनाएं सामने आई है। ममता बनर्जी को भवानीपुर में हराने वाले बीजेपी के गद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद सुवेंदु अधिकारी सहित कई बीजेपी नेताओं में आक्रोश हैं। इस घटना की जांच अलग-अलग एजेंसियां मिलकर कर रही हैं। इस मामले को लेकर एसआईटी भी बना दी गई है। चंद्रनाथ रथ अपनी कार से ऑर्चर्ड एस्टेट अपने घर लौट रहे थे। उसके बाद जैसे ही उनकी गाड़ी शेख मुजीब रोड पर पहुंची, एक सिल्वर रंग की हैचबैक कार ने चंद्रनाथ रथ का रास्ता रोक लिया। उसी समय दो मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावर वहां पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी। इस मामले में गिरफ्तारियां भी हुई है। लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

Go to News Site