Collector
शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM; विधायक दल की बैठक में लगी मुहर... कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण | Collector
शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM; विधायक दल की बैठक में लगी मुहर... कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण
Sudarshan News

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM; विधायक दल की बैठक में लगी मुहर... कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण

पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी को राज्य की कमान सौंपने का फैसला लिया है। वहीं अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सुनील बंसल, अमित मालवीय, बिप्लब देब समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। विधायक दल की सहमति के बाद शुभेंदु अधिकारी के नाम पर औपचारिक मुहर लगाई गई। आज राज्यपाल से मिलेंगे शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार शाम राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। रवींद्र जयंती पर होगा भव्य शपथ ग्रहण नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार सुबह 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम रवींद्र जयंती के अवसर पर रखा गया है, जिसमें बंगाल की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल हो सकते हैं। साथ ही NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मंत्रिमंडल में कई बड़े चेहरों की चर्चा जानकारी के मुताबिक, नई सरकार में दिलीप घोष, शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, जितेंद्र तिवारी और शरदवत मुखर्जी को मंत्री पद मिल सकता है। इसके अलावा नीलाद्रि शेखर, प्रणत टुडू, रुद्रनील घोष, दुधकुमार मंडल और बंकिम घोष के नाम भी चर्चा में हैं। अमित शाह ने किया आधिकारिक ऐलान बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि विधायक दल की ओर से किसी अन्य नाम का प्रस्ताव नहीं आया। उन्होंने बताया कि सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से शुभेंदु अधिकारी के नाम का समर्थन किया। घोषणा के बाद अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी को फूलों की माला पहनाकर बधाई दी। पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के पीछे शुभेंदु अधिकारी की रणनीतिक भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने ममता बनर्जी के प्रभाव वाले क्षेत्र भवानीपुर से जीत हासिल कर पार्टी की स्थिति मजबूत की। राजनीतिक अनुभव और संगठन में मजबूत पकड़ के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा माना। डिप्टी सीएम बने अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल दक्षिण सीट से बड़ी जीत दर्ज की थी। वहीं निसिथ प्रमाणिक ने माथाभांगा सीट पर शानदार प्रदर्शन किया। दोनों नेताओं को पार्टी ने नई सरकार में अहम जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम बीजेपी – 207 सीट टीएमसी – 80 सीट कांग्रेस – 2 सीट लेफ्ट – 2 सीट अन्य – 2 सीट

Go to News Site