Collector
नीति आयोग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: 98,592 स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय नहीं, 1,04,125 स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक | Collector
नीति आयोग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: 98,592 स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय नहीं, 1,04,125 स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक
Rajasthan Patrika

नीति आयोग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: 98,592 स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय नहीं, 1,04,125 स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक

NITI Aayog Report Latest Update: नीति आयोग की रिपोर्ट में देश के सरकारी स्कूलों की चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। इसके मुताबिक देश में हजारों स्कूल बिना पानी, बिजली, शौचालय, लैब और शिक्षकों के चल रहे हैं और कुछ स्कूलों में तो छात्र तक नहीं हैं। ‘भारत में शिक्षा प्रणाली’ शीर्षक से जारी आयोग की रिपोर्ट में स्कूली बुनियादी ढांचे, कर्मचारियों की संख्या, नामांकन और सीखने के संकेतकों पर राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय आंकड़े जुटाए गए हैं। स्कूलों में सुविधाओं की कमी और शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट से सरकारी स्कूलों में नामांकन तेजी से कम हुआ है।

Go to News Site