Collector
Monsoon Update: खुशखबर…तय समय पर आएगा मानसून, 1 जून को केरल तट से टकराएगा | Collector
Monsoon Update: खुशखबर…तय समय पर आएगा मानसून, 1 जून को केरल तट से टकराएगा
Rajasthan Patrika

Monsoon Update: खुशखबर…तय समय पर आएगा मानसून, 1 जून को केरल तट से टकराएगा

Weather Update: देश में इस साल एक के बाद एक चक्रवात व पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से आंधी-बारिश के कारण अप्रेल के बाद मई में अपेक्षाकृत गर्मी का असर कम है। वहीं दूसरी तरफ अब दक्षिण-पश्चिम मानसून ( Monsoon) को लेकर भी खुशखबर आ गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण भारत में प्री-मानसून ( Pre Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं और ताजा संकेत बताते हैं कि मानसून 1 जून के आसपास केरल तट पर समय पर पहुंच जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में उत्तरी वेट सीजन (बारिश का मौसम) आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह भारत के मानसून (Monsoon) के लिए बेहद महत्वपूर्ण संकेत है। ऑस्ट्रेलिया में बारिश का मौसम खत्म होते ही इक्वेटोरियल रेन बेल्ट उत्तर की ओर तेजी से बढ़ने लगती है, जो भारत में नमी भरी मानसूनी हवाएं लाती है।

Go to News Site