Collector
बंगाल में आज शुभेंदु सरकार का आगाज; पीएम मोदी समेत 21 राज्यों के मुख्यमंत्री बनेंगे ऐतिहासिक पल के गवाह | Collector
बंगाल में आज शुभेंदु सरकार का आगाज; पीएम मोदी समेत 21 राज्यों के मुख्यमंत्री बनेंगे ऐतिहासिक पल के गवाह
Sudarshan News

बंगाल में आज शुभेंदु सरकार का आगाज; पीएम मोदी समेत 21 राज्यों के मुख्यमंत्री बनेंगे ऐतिहासिक पल के गवाह

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज यानी कि शनिवार का दिन ऐतिहासिक माना जा रहा है। बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। खास बात यह है कि बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है और इसी के साथ शुभेंदु अधिकारी राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को बंगाली संस्कृति और परंपरा से जोड़ने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार, 25 बैशाख और गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर रखा गया है, जिससे इस समारोह को सांस्कृतिक महत्व भी मिल गया है। पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। पार्टी के सांसदों, विधायकों और हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बीजेपी समर्थकों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के कोलकाता पहुंचने की उम्मीद है। राजनीतिक जानकार इसे बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देख रहे हैं। मंच और पूरे आयोजन स्थल को विशेष रूप से सजाया गया है, ताकि यह समारोह केवल राजनीतिक न होकर सांस्कृतिक रंग भी दिखा सके। सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर प्रशासन अलर्ट VVIP मेहमानों की मौजूदगी को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है। पूरे ब्रिगेड परेड ग्राउंड को कई सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है। ड्रोन और ऊंची इमारतों से निगरानी रखी जाएगी। वहीं, शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए सुबह से रात तक कई रूटों पर प्रतिबंध लागू रहेगा। विक्टोरिया मेमोरियल के आसपास पार्किंग पर रोक लगाई गई है। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

Go to News Site