Collector
शुभेन्दु अधिकारी: ये हैं सीवी की दो सबसे दमदार बातें, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं, इन तीन नेताओं को मानते हैं गुरु | Collector
शुभेन्दु अधिकारी: ये हैं सीवी की दो सबसे दमदार बातें, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं, इन तीन नेताओं को मानते हैं गुरु
Rajasthan Patrika

शुभेन्दु अधिकारी: ये हैं सीवी की दो सबसे दमदार बातें, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं, इन तीन नेताओं को मानते हैं गुरु

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है। इससे पहले 2021 में 77 और और 2016 के विधानसभा चुनाव में पार्टी महज 3 सीटों से संतोष करना पड़ा था। लेकिन इस चुनाव में 208 सीटें जीतकर भाजपा राज्य में अपनी पहली सरकार बनाने जा रही है। इस सरकार का नेतृत्व शुभेन्दु अधिकारी करेंगे। शुभेन्दु अधिकारी को यूं नहीं मुख्यमंत्री का पद दिया गया है बल्कि पार्टी में उनके काम, नंदीग्राम आंदोलन से उनकी लोकप्रियता और सबसे अहम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगातार दो चुनावों में हराना शामिल है। शुभेन्दु के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हो गया है कि वो पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले सीएम बनने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शुभेन्दु अधिकारी 2020 में ममता बनर्जी की पार्टी से अलग होकर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

Go to News Site