Sudarshan News
पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार, 9 मई 2026 को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जब बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके नेतृत्व में बनने वाली यह सरकार राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। हालांकि अभी तक बीजेपी की तरफ से मंत्रिमंडल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावित मंत्रियों की एक सूची राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। संभावित मंत्रियों की सूची में बड़े नाम जानकारी के मुताबिक नई सरकार में बीजेपी के कई अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं को जगह मिल सकती है। इनमें अग्निमित्रा पॉल, रूपा गांगुली, दिलीप घोष, स्वपन दासगुप्ता, शंकर घोष, सरदत्त मुखर्जी, इंद्रनील खा और अजीत कुमार जाना जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इन सभी नेताओं ने लंबे समय से राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने और बीजेपी के विस्तार में अहम भूमिका निभाई है। संगठन और क्षेत्रीय संतुलन पर फोकस पार्टी के अंदरूनी जानकारों का कहना है कि मंत्रिमंडल गठन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को खास तौर पर ध्यान में रखा जाएगा। इसी रणनीति के तहत कुछ और नाम भी चर्चा में हैं, जिनमें दीपंजन चक्रवर्ती, ज्वेल मुर्मू, नमन राय, दीपक बर्मन, सजल घोष और बंकिम घोष जैसे नेता शामिल हैं। इस बार बीजेपी नई सरकार में सिर्फ राजनीतिक चेहरों तक सीमित नहीं रहना चाहती। सूत्रों के अनुसार फिल्म और सांस्कृतिक जगत से जुड़े कुछ लोगों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इनमें अभिनेता रुद्रनील घोष, रथिंद्रनाथ बसु और जगन्नाथ चट्टोपाध्याय जैसे नामों पर विचार किया जा रहा है। पहली बार सरकार, बड़ा राजनीतिक संदेश चूंकि यह बीजेपी की पश्चिम बंगाल में पहली सरकार होगी, इसलिए पार्टी एक ऐसा मंत्रिमंडल तैयार करने की कोशिश में है जिसमें अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक विविधता तीनों का संतुलन दिखाई दे।
Go to News Site