Sudarshan News
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पहली बार बीजेपी सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। इस मौके पर सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह पहला अवसर है जब राज्य में बीजेपी की सरकार बनी है और इतने बड़े पैमाने पर खुले मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। पूरे कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और तैयारियां काफी कड़ी रखी गई हैं। पीएम मोदी पहुंचे कोलकाता, वादा निभाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही यह संकेत दे चुके थे कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है तो वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। अपने वादे के अनुसार वे आज कोलकाता पहुंच चुके हैं और कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। केंद्र सरकार के कई बड़े मंत्री भी मौजूद इस ऐतिहासिक समारोह में केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पेट्रोलियम मंत्री सुरेश गोपी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा बीजेपी के कई राष्ट्रीय नेता भी कोलकाता पहुंच चुके हैं और कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे इस समारोह को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, इसलिए कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल हो रहे हैं। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो भी कोलकाता पहुंच चुके हैं। कई राज्यों से आए वीवीआईपी मेहमान इस ऐतिहासिक मौके पर देशभर से कई बड़े राजनीतिक चेहरे मौजूद हैं। मणिपुर के नेता, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री समेत कई राज्यों के वरिष्ठ नेता इस समारोह का हिस्सा बनने पहुंचे हैं। यह आयोजन बीजेपी के लिए एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली और बिहार के नेता भी हुए शामिल बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री और HAM प्रमुख जीतन राम मांझी तथा आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी भी कोलकाता पहुंच चुके हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी होटल से रवाना होकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं।
Go to News Site