Sudarshan News
केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख (Chief of the Naval Staff) नियुक्त किया है। वे वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे, जो 31 मई 2026 को सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यह बदलाव भारतीय नौसेना के शीर्ष नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में समुद्री सुरक्षा रणनीति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। Government appoints Vice Admiral Krishna Swaminathan, PVSM, AVSM, VSM as the next Chief of the Naval Staff. Currently serving as FOC-in-C, @IN_WNC , the Admiral brings nearly four decades of distinguished service, with extensive operational, strategic & personnel management… pic.twitter.com/5tFs4eR2xJ — Ministry of Defence, Government of India (@SpokespersonMoD) May 9, 2026 वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भारतीय नौसेना के अनुभवी अधिकारी हैं और वर्तमान में वे पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें 1 जुलाई 1987 को नौसेना में कमीशन मिला था और वे कम्युनिकेशन एवं इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर के विशेषज्ञ माने जाते हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने आईएनएस विद्युत, विनाश, कुलिश, मैसूर और विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य जैसी कई महत्वपूर्ण नौसेना इकाइयों की कमान संभाली है। इसके अलावा वे ट्रेनिंग, ऑपरेशनल और स्टाफ स्तर पर कई अहम पदों पर भी रह चुके हैं। अपने करियर में वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने नौसेना की ट्रेनिंग प्रणाली को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। वे साउदर्न नेवल कमांड में चीफ स्टाफ ऑफिसर (ट्रेनिंग), नेवल सेफ्टी टीम के गठनकर्ता और वेस्टर्न फ्लीट के कमांडर भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने मुख्यालय में कार्मिक सेवाओं और स्टाफ से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वर्तमान में वे वाइस चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी बेहद मजबूत है, जिसमें जेएनयू से बीएससी, कर्नाटक यूनिवर्सिटी से टेलीकम्युनिकेशन में एमएससी, किंग्स कॉलेज लंदन से डिफेंस स्टडीज में एमए और मुंबई यूनिवर्सिटी से एमफिल और पीएचडी शामिल हैं। उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
Go to News Site