Collector
कौन हैं 98 साल के माखनलाल सरकार? PM मोदी ने सबसे पहले उनका पैर छूकर लिया आशीर्वाद | Collector
कौन हैं 98 साल के माखनलाल सरकार? PM मोदी ने सबसे पहले उनका पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Rajasthan Patrika

कौन हैं 98 साल के माखनलाल सरकार? PM मोदी ने सबसे पहले उनका पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Who is Makhanlal Sarkar: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुभेन्दु अधिकारी ने राज्य के 9वें सीएम पद के तौर पर शपथ ले ली। अधिकारी बंगाल में भाजपा के पहले सीएम बन गए हैं। राज्य में पहली बार BJP की सरकार बनने के बाद कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एक भावुक पल भी देखने को मिला। शपथ ग्रहण शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने मंच पर मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता माखनलाल सरकार(Makhanlal Sarkar) के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही उनको सॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान भी किया। जैसे ही यह दृश्य लोगों के आंखों के सामने आया, लोग यह खोजने लगे कि यह कौन हैं, जिनका सम्मान खुद पीएम मोदी ने समारोह में सबसे पहले किया।

Go to News Site