Collector
संजीव अरोड़ा पर ED एक्शन के बाद गरजे केजरीवाल, बोले- ED-CBI का नेताओं पर दबाव बनाने के लिए हो रहा इस्तेमाल | Collector
संजीव अरोड़ा पर ED एक्शन के बाद गरजे केजरीवाल, बोले- ED-CBI का नेताओं पर दबाव बनाने के लिए हो रहा इस्तेमाल
Rajasthan Patrika

संजीव अरोड़ा पर ED एक्शन के बाद गरजे केजरीवाल, बोले- ED-CBI का नेताओं पर दबाव बनाने के लिए हो रहा इस्तेमाल

Kejriwal on ED: पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े कई ठिकानों पर शनिवार सुबह ईडी (ED) की छापेमारी के बाद पंजाब की राजनीति गर्मा गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। उन्हें इस मामले में गिरफ्तार भी कर लिया गया है। ईडी की टीम ने शनिवार सुबह दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ समेत कई जगहों पर एक साथ जांच की है। रेड की खबर के बाद से ही मामले ने तूल पकड़ा हुआ है, लेकिन गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में इस मामले को लेकर चर्चाें होने लगी हैं। इसी बीच AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बीजेपी पर निशाना साधा था।

Go to News Site