Collector
हरौनी-जैतीपुर रेलखंड पर नई रेलवे लाइन का सीआरएस द्वारा गहन निरीक्षण | Collector
हरौनी-जैतीपुर रेलखंड पर नई रेलवे लाइन का सीआरएस द्वारा गहन निरीक्षण
Sudarshan News

हरौनी-जैतीपुर रेलखंड पर नई रेलवे लाइन का सीआरएस द्वारा गहन निरीक्षण

इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के अंतर्गत हरौनी-जैतीपुर रेलखंड के मध्य सई नदी पर स्थित पुल संख्या 39 एवं 40 पर निर्मित नई रेलवे लाइन (लगभग 2200 मीटर) का आज दिनांक 09 मई 2026 को रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस), उत्तर रेलवे परिमंडल, दिनेश चंद देशवाल द्वारा गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सी आर एस ने नई लाइन, पुलों पर किए गए संरक्षा कार्यों, ट्रैक की गुणवत्ता तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संरक्षा मानकों के पूर्ण अनुपालन एवं रेल संचालन को और अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।उल्लेखनीय है कि इस नई रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के पूर्ण हो जाने से हरौनी-जैतीपुर रेलखंड पर ट्रेनों की गति में वृद्धि संभव हो सकेगी। इससे रेल परिचालन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं समयबद्ध होगा तथा यात्रियों को बेहतर रेल सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। इस निरीक्षण के दौरान उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा, अपर मण्डल रेल प्रबंधक, शूरवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक, रजनीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मण्डल अभियंता/समन्वय, राहुल सिंह  सहित इंजीनियरिंग, परिचालन एवं संरक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके उपरांत मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें सीआरएस महोदय द्वारा लखनऊ मण्डल में संचालित विभिन्न रेल परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक के दौरान संरक्षा, आधारभूत संरचना विकास एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Go to News Site