Collector
AIIMS के प्रोफेसर बोले- हंतावायरस से डरने की जरूरत नहीं:ये कोविड जैसा नहीं, अटलांटिक में क्रूज शिप पर 2 भारतीय पॉजिटिव पाए गए थे | Collector
AIIMS के प्रोफेसर बोले- हंतावायरस से डरने की जरूरत नहीं:ये कोविड जैसा नहीं, अटलांटिक में क्रूज शिप पर 2 भारतीय पॉजिटिव पाए गए थे
Dainik Bhaskar

AIIMS के प्रोफेसर बोले- हंतावायरस से डरने की जरूरत नहीं:ये कोविड जैसा नहीं, अटलांटिक में क्रूज शिप पर 2 भारतीय पॉजिटिव पाए गए थे

AIIMS दिल्ली के मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर डॉक्टर नीरज निश्चल ने शनिवार को कहा कि हंतावायरस से डरने की जरूरत नहीं है, हमारे देश में अब तक कोई केस सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि हंतावायरस कोविड की तरह नहीं फैल सकता है। ये बीमारी पहले से थी, लेकिन गुरुवार को शिप MV होंडियस में मिले वायरस की वजह से अब ये चर्चा में है। 7 मई: जिस जहाज पर हंतावायरस फैला, उस पर 2 भारतीय, 3 की मौत MV होंडियस एक डच एक्सपेडिशन क्रूज शिप है, जो अंटार्कटिका और दक्षिण अटलांटिक इलाकों में यात्राएं कराता है, लेकिन मई 2026 में यह जहाज एक गंभीर स्वास्थ्य संकट की वजह से अंतरराष्ट्रीय चर्चा में आ गया। जहाज पर हंता वायरस संक्रमण के कई मामले सामने आए। इस दौरान 3 यात्रियों की मौत हो गई। कई अन्य यात्री और क्रू सदस्य बीमार पड़ गए। कुछ लोगों को ICU में भर्ती करना पड़ा। जहाज को समुद्र में रोकना पड़ा, क्योंकि कई देशों ने तुरंत डॉकिंग की अनुमति नहीं दी। यह शिप 10 मई तक स्पेन के कैनरी आइलैंड तक पहुंच सकता है, जहां जहाज पर मौजूद सभी यात्रियों की जांच होगी। WHO ने कहा कि घटना गंभीर है, लेकिन फिलहाल आम लोगों के लिए खतरा कम माना जा रहा है। -------------------------------------------- पूरी खबर पढ़ें… एआई चैटबॉट का झूठा दावा:ब्रिटेन से मेडिकल की पढ़ाई, 7 साल का अनुभव; फर्जी लाइसेंस नंबर भी दिया, पहली बार AI कंपनी पर मुकदमा क्या आप अपनी बीमारी के लक्षण गूगल पर सर्च करते हैं या इलाज के लिए किसी एआई चैटबॉट से सलाह ले रहे हैं? अगर हां, तो संभल जाइए। आप जिसे अपना हमदर्द डॉक्टर समझकर दिल की बात बता रहे हैं, दरअसल वह महज एक कोड और डेटा का पुलिंदा हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

Go to News Site