Rajasthan Patrika
India Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून आने से पहले देश में सक्रिय अलग-अलग चक्रवात सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बार-बार बदल रहा है। कई राज्यों में अप्रेल के बाद मई में भी आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो सप्ताह (7 से 20 मई 2026) के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। इससे उत्तर भारत में लू की स्थिति में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। दो नए पश्चिमी विक्षोभ 10 मई और 11 से 13 मई के बीच लगातार सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश का मौसम बना रहेगा। लेकिन पश्चिमी राजस्थान व गुजरात के कुछ भागों में लू चलने की संभावना है।
Go to News Site