Rajasthan Patrika
Kerala CM Name: केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ गठबंधन की शानदार जीत के पांच दिन बाद भी कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का फैसला नहीं हो पाया है। दिल्ली में शनिवार को आलाकमान से राज्य के नेताओं की करीब चार घंटे मैराथन बैठक के बाद भी निर्णय नहीं होने पर सीएम के नाम की घोषणा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर छोड़ी गई है। मैराथन बैठक में खरगे, राहुल ने सीएम पद के दावेदार वीडी सतीशन व रमेश चेन्नीथला से लंबी चर्चा की। एक अन्य दावेदार और गांधी परिवार के निकटस्थ राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी बैठक में मौजूद थे। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष सनी जोसेफ, विधायक दल पर्यवेक्षक अजय माकन व मुकुल वासनिक तथा प्रभारी दीपा दासमुंशी भी बैठक में शामिल हुए। चेन्नीथला ने बैठक के बाद बताया कि राहुल गांधी सहित सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बात कही। अब फैसला आलाकमान को करना है। प्रभारी दीपा दासमुंशी ने कहा कि आलाकमान उचित समय पर निर्णय की घोषणा करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह संयम बरतें और अनुशासनहीन व्यवहार न करें। गौरतलब है कि सतीशन के समर्थकों ने शुक्रवार को कुछ स्थानों पर प्रदर्शन किया था। इसे आलाकमान ने गंभीर माना है और सतीशन के प्रति नाराजगी भी जाहिर की है।
Go to News Site