Collector
थलापति विजय आज 10 बजे लेंगे CM पद की शपथ, 13 मई तक करना होगा बहुमत साबित, 5 दलों के समर्थन से बनी सरकार | Collector
थलापति विजय आज 10 बजे लेंगे CM पद की शपथ, 13 मई तक करना होगा बहुमत साबित, 5 दलों के समर्थन से बनी सरकार
Rajasthan Patrika

थलापति विजय आज 10 बजे लेंगे CM पद की शपथ, 13 मई तक करना होगा बहुमत साबित, 5 दलों के समर्थन से बनी सरकार

Vijay to Take Oath CM: तमिलनाडु की राजनीति में आज बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अभिनेता से राजनेता बने TVK के प्रमुख थलापति विजय आज सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। करीब 59 साल बाद पहली बार DMK और AIADMK से बाहर का कोई नेता राज्य की सत्ता संभालने जा रहा है। विजय की पार्टी ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया। कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन से उनकी सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने विजय को 13 मई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। फिलहाल विजय के पास 120 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है।

Go to News Site