Rajasthan Patrika
Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से चल रहा सस्पेंस आखिर खत्म होने जा रहा है। अभिनेता से नेता बने विजय अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। विजय आज शनिवार को तमिलनाडु के अगले सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। राज्य के विधानसभा चुनाव के परिणाम 4 मई को जारी हुए थे। जिसमें विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी। उसके बाद से सरकार बनाने की कवायद विजय ने तेज की। लेकिन लगातार 4 दिनों तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। कई दौर की बातचीत, समर्थन जुटाने की कवायद और राज्यपाल से लगातार मुलाकातों के बाद भी सरकार बनाने की इजाजत विजय को नहीं मिली। लेकिन आखिरकार उन्हें सरकार बनाने का न्योता मिल गया। रविवार सुबह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Go to News Site