Sudarshan News
तमिलनाडु में लंबे समय से जारी राजनीतिक असमंजस अब खत्म हो गया है। अभिनेता से नेता बने TVK प्रमुख विजय ने सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत हासिल कर लिया है। विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के समर्थन के बाद विजय के पक्ष में कुल 120 विधायकों का समर्थन पहुंच गया है, जो बहुमत के आंकड़े से दो ज्यादा है। CPI, CPI(M) और कांग्रेस पहले ही उनके साथ खड़ी थीं। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कुछ ही देर में विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विजय के आवास से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। इस बीच राज्यपाल ने विजय कैबिनेट में शामिल होने वाले 9 मंत्रियों के नामों को भी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे विजय ने अपनी पहली कैबिनेट में कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं। गृह, पुलिस और लोक प्रशासन जैसे प्रमुख मंत्रालयों की जिम्मेदारी वे खुद संभालेंगे, जबकि लोक निर्माण, बिजली, शिक्षा, नगर प्रशासन और खेल जैसे विभाग सहयोगी मंत्रियों को सौंपे गए हैं। विजय के सत्ता संभालने के साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।
Go to News Site