Sudarshan News
देश के अंदर रह कर आज़ादी के नारे लगाने वाले ये वही गद्दार हैं जिनके पुरखों ने तब गद्दारी की थी जब देश आज़ादी की असली लड़ाई लड़ रहा था. आज विदेशी दुश्मन जिन्ना की तस्वीर छाती से लगा कर घूम रहे ये वही गद्दार हैं जिनके पुरखों ने कभी अंग्रेज अफसरों की तस्वीरें छाती से लगाई थीं और उनके लिए ये भिड़ गए थे हिंदुस्तान की आज़ादी के लिए लड़ रहे उन अमर योद्धाओं से जैसे आज ये लड़ रहे पुलिस और सेना से पाकिस्तान के इशारे पर. फिलहाल आज से ही शुरू हुआ था स्वतंत्रता संग्राम 1857 का महायुद्ध जिसमें पहली चिंगारी मेरठ से भड़क कर अगली पहुच गयी दिल्ली तक और कांप गए थे गद्दारों के दम पर शासन कर रहे अंग्रेज. जानिए इस पूरी क्रांति के उन सभी पहलुओं को सवाल और जवाब के माध्यम से जो आपकी अगली कई पीढ़ियों को जानना होगा यदि देश के सच्चे इतिहास को जीवित और सच्चे क्रांतिकारीयो को सदा सदा के लिए अमर रखना है तो. 1. 1857 की क्रान्ति का प्रतीक क्या था?=> कमल और चपाती | 2. 1857 की क्रांति किस गर्वनर जनरल के शासनकाल मेँ हुई?=> लार्ड कैनिँग | 3. क्रांति की शुरूआत?=> 10 मई 1857 मेरठ से | 4. क्रांति के अन्य नाम?=> 1857 का भारतीय विद्रोह जिसे प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सिपाही विद्रोह, भारतीय विद्रोह के नाम से जाना जाता है। 5. 1857 ई. की क्रांति का तात्कालिक कारण क्या था?=> गौ माता की चर्बी युक्त कारतूस के इस्तेमाल से सैनिकों में आक्रोश भड़का | 6. 1857 ई. के विद्रोह का मुख्य प्रभाव-क्षेत्र भारत का कौन-सा हिस्सा था?=> उत्तर और मध्य भारत | 7. 1857 की क्रांती का भामाशाह कौन थे?=> अमरचन्द बाठिया, जिसने अपनी सारी सम्पती रानी लक्ष्मीबाई को दान कर दी | 8. 1857 की क्रांति का पहला बलिदानी कौन था?=> मंगल पांडे जिसे बैरकपुर मेँ 8 अप्रैल को फाँसी दी गई | तथा राजस्थान मेँ अमरचन्द बाठिया, जिसे ग्वालियर मेँ फाँसी दी गई | 9. 1857 की क्रांति का सबसे युवा बलिदानी ?=> हेमू कालानी, जिन्हें टोँक मेँ फाँसी दी गई | 10. 1857 ई. के विद्रोह में किस नेता का नाम धोंदू पंत था?=> नाना साहब | 11. बैकरपुर छावनी में किसने विद्रोह की कमान संभाली?=> मंगल पांडे | 12. मंगल पांडे को कब फांसी दी गई?=> 8 अप्रैल 1857 | 13. मंगल पांडे ने अंग्रेजों के खिलाफ कब बिगुल फूंका?=> 6 मार्च, 1857 | 14. मेरठ में भारतीय सिपाहियों ने कब विद्रोह किया?=> 10 मई, 1857 | 15. किस सैन्य टुकड़ियों ने दिल्ली पहुंचकर बहादुरशाह जफर को बादशाह घोषित किया?=> मेरठ की पैदल टुकड़ी 20 N.I | 16. कानपुर मे विद्रोह की शुरुआत कब हुई?=> 5 जून 1857 | 17. कानपुर विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?=> नाना साहेब | 18. नाना साहब कौन थे?=> पेशवा बाजीराव द्वितीय के दत्तक पुत्र | 19. 1857 के विद्रोह के समय नाना साहब की मदद किसने की?=> तांत्या टोपे | 20. तांत्या टोपे का वास्तिविक नाम क्या था?=> रामचंद्र पांडुरंग | 21. जगदीशपुर (बिहार) में विद्रोह का नायक कौन था?=> वीर कुंवरसिंह व अमर सिंह | 22. झांसी में विद्रोह का झंडा किसने थामा?=> रानी लक्ष्मीबाई | 23. विद्रोह के बारे में किसने कहा था कि भारत में अगर बहादुशाह जफर के बदले कोई योग्य नेता होता तो अंग्रेज हार जाते?=> जॉन लॉरेन्स | 24. 1857 के विद्रोह के बाद अंग्रजों ने भारत पर शासन करने के लिए कौन से नियम बनाए?=> भारतीय परिषद् अधिनियम (1858) | 25. किस विद्रोह के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन खत्म कर ब्रिटिश सरकार ने भारत की बागडोर अपने हाथों में ले लिया?=> 1857 की क्रांति | 26. भारत में गर्वनर पद खत्म कर उसकी जगह जनरल वायसराय पद कब शुरू किया गया?=> 1857 की क्रांति के बाद | 27. क्रांति का प्रमुख कारण=> भारतीय सैनिकोँ मेँ असंतोष | 28. क्रांति का तत्कालीन कारण?=> भारतीय सैनिकोँ को एनफिल्ड रायफल चलाने के लिए बाध्य करना | 29. अन्य कारण? => A. नाना साहब की पेँशन बंद करना, C. डलहौजी की हड़प / गोद निषेध / डॉक्ट्रिन ऑफ लेप्स की निति / डाक्ट्रियन ऑफ टोप्स की निति से सतारा झाँसी नागपुर उदयपुर सम्बलपुर राज्योँ को अंग्रेजी राज्योँ मेँ मिलाया गया | D. अवन राज्य का अंग्रेजी राज्य मेँ विलय (शासक वाजीद अली पर कुशासन) का आरोप लगाकर | 31. आरम्भ मेँ सैनिक विद्रोह व बाद मेँ स्वतंत्रता संग्राम किसने कहा?=> एस॰ एन॰ सेन ने | 32. जातीय संघर्ष / काला-गोर संघर्ष किसने कहा?=> मेडले ने | 33. क्रांति की योजना कहाँ बनाई गई?=> दिल्ली के लाल किले से | 34. क्रांति की निश्चित तिथि? 31 मई थी | 35. एनफिल्ड बन्दूक का प्रयोग करने से सर्वप्रथम किसने मना किया?=> मंगल पांडे | 36. क्रांति के समय ब्रिटिश महारानी थी?=> विक्टोरिया | 39. क्रांति की असफलता के कारण?=> A. समय से पहले प्रारम्भ B. बहादुर शाह जफर में योग्यता का अभाव C. देशी राजाओँ का असहयोग D. क्रांति का एक साथ नहीँ फैलना | 40. क्रांति के परिणाम?=> A. भारत मेँ ईस्ट इण्डिया कम्पनी के शासन का अंत B. भारत का शासन ब्रिटिश महारानी ने अपने हाथ मे ले लिया C. गवर्नर जनरल पद को समाप्त कर दिया गया तथा उसके स्थान पर वायसराय पद का गठन किया गया D. लार्ड केनिँग को ही गवर्नर के स्थान पर वायसराय बनाया गया | 41. किसने 1857 कि क्रांति को भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहाँ?=> वीर सावरकर | 42. मंगल पांडे का प्रमुख संगठन?=> जंग-ए-आजादी 43. मंगल पांडे बैरकपुर की सैनिक छावनी में “34वीं बंगाल नेटिव इन्फैंट्री” के सैनिकसिपाहियों थे | 44. जार्ज फॉरेस्ट ने किसे ‘सर्वोत्कृष्ट राष्ट्रीय नेता’ कहा था?=> तात्या टोपे 45. झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का अन्य नाम क्या था?=> मनु, मणिकर्णिका तथा पेशवा बाजीराव ‘छबीली’ कहते थे | 46. झाँसी मेँ विद्रोह दबाने बाले ब्रिटिश अधिकारी कौन थे?=> ह्यूरोज, कानपुर लखनऊ – कैँपबल, दिल्ली – निकलसन व हडसन | आज स्वतंत्रता के उस महासमर के सभी अमर ज्ञात और अज्ञात शूरवीरों को उनके बलिदान दिवस पर सुदर्शन परिवार का बारम्बार नमन और उनकी गौरवगाथा को सदा सदा के लिए अमर रखने का संकल्प भी ..
Go to News Site