Sudarshan News
इनपुट-सुमित श्रीवास्तव, लखनऊ विश्व ल्यूपस दिवस के अवसर पर आयोजित एक महत्वपूर्ण जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी विभाग, केजीएमयू लखनऊ द्वारा किया गया। रविवार प्रातः 5:30 बजे ,जन-जागरूकता कार्यक्रम में क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी व विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पुनीत कुमार औऱ प्रोफेसर डॉ मुकेश कुमार ने वॉकाथॉन के माध्यम से क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी विभाग से केजीएमयू से रूमी दरवाजा, लखनऊ तक लोगों को जागरूक करने का काम किया। इस वॉकाथॉन का मुख्य उद्देश्य ल्यूपस (एक जटिल ऑटोइम्यून बीमारी) के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जो अक्सर देर से पहचान में आता है और गंभीर जटिलताओं का कारण बनता है। कार्यक्रम में “ल्यूपस जागरूकता पुस्तिका” का विमोचन हुआ, जिसे विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत कुमार द्वारा किया गया। यह पुस्तिका मरीजों को सही जानकारी, प्रारंभिक लक्षणों की पहचान एवं समय पर उपचार हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेगी।
Go to News Site