AajTak
झारखंड के चाईबासा में जमीन विवाद में सनसनीखेज घटना हो गई. यहां 55 साल के व्यक्ति पर तीरों से हमला कर दिया गया. हमलावर ने एक के बाद एक करीब 20 तीर चलाए, जिनमें से तीन तीर पीड़ित के हाथ में जा धंसे. घायल व्यक्ति किसी तरह जान बचाकर सड़क तक पहुंचा. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
Go to News Site