Rajasthan Patrika
कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) की चुनावी प्रक्रिया पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम डिलीट होने और अपीलों के वेरिफिकेशन में देरी का राज्य के चुनावी नतीजों पर निर्णायक असर पड़ा है। अमेरिका में ‘स्टैनफोर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस’ के दौरान ‘इंडिया, दैट इज़ भारत’ राउंडटेबल में बोलते हुए थरूर ने बंगाल में एसआईआर का ज़िक्र करते हुए कहा कि लिस्ट से करीब 91 लाख लोगों के नाम हटा दिए गए थे। इनमें से लगभग 34 लाख लोगों ने अपील दायर कर दावा किया था कि वो असली वोटर हैं। थरूर के अनुसार इनमें से बहुत कम मामलों का ही वोटिंग से पहले निपटारा हो पाया, जिससे वोटिंग के समय ज़्यादातर मामले अनसुलझे ही रह गए।
Go to News Site