AajTak
देहरादून से महानंदा एक्सप्रेस में पति के साथ लौट रही प्रज्ञा सिंह रहस्यमय तरीके से ट्रेन से लापता हो गईं. दोनों ट्रेन के एक ही कोच में अपनी-अपनी सीट पर सोए थे, बीच में पति मनीष अग्रहरि की आंख खुली तो पत्नी सीट से गायब थी. काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला. महिला के मोबाइल की आखिरी लोकेशन लक्सर में रेलवे ट्रैक किनारे मिली है. पुलिस प्रज्ञा की तलाश में जुटी है.
Go to News Site