Collector
PM मोदी का 14 सूत्रीय संदेश; तेल, सोना और खर्च से लेकर जीवनशैली तक दी अहम सलाह... जानें क्या करें और क्या न करें | Collector
PM मोदी का 14 सूत्रीय संदेश; तेल, सोना और खर्च से लेकर जीवनशैली तक दी अहम सलाह... जानें क्या करें और क्या न करें
Sudarshan News

PM मोदी का 14 सूत्रीय संदेश; तेल, सोना और खर्च से लेकर जीवनशैली तक दी अहम सलाह... जानें क्या करें और क्या न करें

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। रविवार को अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में हर नागरिक का योगदान देश की आर्थिक मजबूती और ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम है। पीएम ने जीवनशैली, उपभोग की आदतों, यात्रा और खेती जैसे क्षेत्रों में 14 सुझाव साझा किए, जिनका उद्देश्य संसाधनों का बेहतर उपयोग और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाना है। उन्होंने इसे एक सकारात्मक और सामूहिक प्रयास बताया, जिसमें हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। प्रधानमंत्री ने लोगों से वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अधिक उपयोग, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और रेलवे के जरिए माल ढुलाई को अपनाने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करते हुए भारत में ही यात्रा और खर्च करने की बात कही। पीएम ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, कारपूलिंग और कृषि क्षेत्र में सोलर पंप जैसे आधुनिक व टिकाऊ उपाय अपनाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि इन कदमों से न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। अपने संदेश के दूसरे हिस्से में प्रधानमंत्री ने कुछ आदतों में संयम बरतने की अपील की। उन्होंने अनावश्यक विदेशी यात्राओं और डेस्टिनेशन वेडिंग्स को टालने, गैर-जरूरी सोने की खरीद कम करने तथा पेट्रोल-डीजल के उपयोग में कटौती करने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने खाने के तेल की खपत सीमित रखने और किसानों से रासायनिक उर्वरकों के बजाय प्राकृतिक खेती को अपनाने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा कि जिम्मेदार उपभोग और सतत जीवनशैली ही वर्तमान वैश्विक चुनौतियों का सबसे प्रभावी समाधान है, जिससे देश मजबूत और आत्मनिर्भर बनेगा।

Go to News Site