AajTak
महाराष्ट्र के वसई इलाके में मानव कंकाल मिलने की घटना से सनसनी फैल गई है. वसई के आनंद नगर स्थित रमा बाई चॉल के पीछे खाली पड़ी जमीन पर रविवार शाम एक मानव कंकाल बरामद हुआ. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं. जानकारी के अनुसार, जिस जगह कंकाल मिला वहां पिछले तीन दिनों से आग लगी हुई थी.
Go to News Site