Collector
'भारत न झुका है, न झुकेगा'... सोमनाथ अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी | Collector
'भारत न झुका है, न झुकेगा'... सोमनाथ अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
Sudarshan News

'भारत न झुका है, न झुकेगा'... सोमनाथ अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी

सोमनाथ धाम में गूंजा भक्ति और संस्कृति का संदेश गुजरात के पवित्र सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्थान केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रभास पाटन की भूमि आज दिव्यता और भव्यता से आलोकित है, जहां वेद मंत्रों की ध्वनि, समुद्र की लहरों की गूंज और श्रद्धालुओं की आस्था एक साथ मिलकर अद्भुत वातावरण बना रही है। पीएम ने भगवान शिव के नीलकंठ स्वरूप और सोमनाथ धाम के पुनर्निर्माण को आस्था की अमर यात्रा बताया, जो पीढ़ियों से भारत की आत्मा को जोड़ती आई है। पोखरण परीक्षण का उल्लेख, राष्ट्र की इच्छाशक्ति पर जोर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने 11 मई 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस समय भारत ने दुनिया को अपने वैज्ञानिक सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता का परिचय दिया था। भारी अंतरराष्ट्रीय दबाव और प्रतिबंधों के बावजूद देश ने अपने फैसलों से पीछे हटने के बजाय आगे बढ़ने का साहस दिखाया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की पहचान हमेशा से दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मसम्मान से रही है, और दुनिया की कोई भी ताकत उसे झुका नहीं सकती। उन्होंने इसे देश की वैज्ञानिक प्रगति और राजनीतिक संकल्प की ऐतिहासिक मिसाल बताया। सोमनाथ मंदिर- पुनर्जागरण और अडिग आस्था का प्रतीक प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि यह धाम बार-बार आक्रमणों का शिकार हुआ, लेकिन हर बार नई ऊर्जा के साथ पुनः खड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि आक्रांताओं ने भले ही इसके भौतिक स्वरूप को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन इसकी आत्मा को कभी समाप्त नहीं किया जा सका। पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण भारत की सांस्कृतिक चेतना और आत्मगौरव का प्रतीक है, जो यह संदेश देता है कि सच्ची शक्ति विनाश में नहीं, बल्कि पुनर्निर्माण और विश्वास में निहित होती है।

Go to News Site