Collector
शशि थरूर का बड़ा दावा: SIR ने बंगाल में BJP को दिलाई जीत, केरल में कांग्रेस को फायदा | Collector
शशि थरूर का बड़ा दावा: SIR ने बंगाल में BJP को दिलाई जीत, केरल में कांग्रेस को फायदा
Rajasthan Patrika

शशि थरूर का बड़ा दावा: SIR ने बंगाल में BJP को दिलाई जीत, केरल में कांग्रेस को फायदा

Shashi Tharoor on Bengal Results: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का राज खत्म हो गया है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है। शुभेन्दु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार 9 मई को शपथ ले ली है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रक्रिया पर चिंता जताई है। थरूर ने कहा कि बंगाल में कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कारण बड़े पैमाने पर मतदाता सूचियों से नाम हटाए जाने से चुनाव परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से लगभग 91 लाख नाम हटा दिए गए। इनमें से लगभग 34 लाख लोगों ने अपील की और कहा कि वे वास्तविक मतदाता हैं।

Go to News Site