Sudarshan News
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री ज्योतिसर साहिब में माथा टेका और श्री अखंड पाठ साहिब के समापन अवसर पर अरदास में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, शांति और ‘सरबत दा भला’ की कामना की। ਅੱਜ ਇਤਿਹਾਸਕ ਅਸਥਾਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਜੋਤੀਸਰ ਸਾਹਿਬ (ਛੇਵੀਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ) ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਭੋਗ ਦੌਰਾਨ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਦਾ ਸੁਭਾਗ ਮਿਲਿਆ। ਮੀਰੀ-ਪੀਰੀ ਦੇ ਮਾਲਕ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਹਰਿਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਇਸ ਪਵਿੱਤਰ ਅਸਥਾਨ 'ਤੇ ਬੇਅਦਬੀ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖ਼ਤ ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਸੇਵਾ ਬਖ਼ਸ਼ਣ ਲਈ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਕੀਤਾ। ਇੱਥੇ… pic.twitter.com/ZUKwBsdfKU — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 11, 2026 मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्हें छठी पातशाही से जुड़े इस पवित्र स्थल पर शीश नवाने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की कृपा से ही उन्हें पंजाब में बेअदबी के खिलाफ कड़े कानून बनाने की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार धार्मिक भावनाओं के सम्मान और पवित्र ग्रंथों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बेअदबी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाना समय की जरूरत है और सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में पंजाब की तरक्की, लोगों की खुशहाली और राज्य को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए अरदास की गई। उन्होंने गुरु साहिब से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना भी की। सीएम मान की इस यात्रा को धार्मिक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Go to News Site