Collector
लखनऊ मंडल द्वारा हरौनी–जैतीपुर सेक्शन में कट कनेक्शन कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न | Collector
लखनऊ मंडल द्वारा हरौनी–जैतीपुर सेक्शन में कट कनेक्शन कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न
Sudarshan News

लखनऊ मंडल द्वारा हरौनी–जैतीपुर सेक्शन में कट कनेक्शन कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न

इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ महाप्रबंधक एवं मुख्यालय के मार्गदर्शन में उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा हरौनी–जैतिपुर रेलखंड में महत्वपूर्ण कट कनेक्शन कार्य दिनांक 11.05.2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कर लिया गया। यह कार्य गंगा ब्रिज संख्या-110 पर लिए गए 08 घंटे के ट्रैफिक शैडो/मेगा ब्लॉक के दौरान सावधानीपूर्वक योजना एवं समन्वय के साथ पूरा किया गया। इस कार्य के अंतर्गत लगभग 2.1 किलोमीटर लंबाई में डाउन लाइन का डायवर्जन किया गया, जिसमें दो रेल पुल भी सम्मिलित हैं। दोनों सिरों पर कट कनेक्शन गतिविधि सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई। उल्लेखनीय है कि पुल संख्या 39 एवं 40 लगभग 100 वर्ष पुराने हो चुके थे तथा वर्ष 2013 से इन पुलों पर 50 किमी प्रति घंटा का गति प्रतिबंध लागू था। रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार इन पुराने पुलों के स्थान पर नए पुलों का निर्माण किया गया तथा उन पर नई रेलवे लाइन बिछाई गई है।यह कार्य पिछले लगभग 13 वर्षों से लंबित था। नए पुल एवं नई ट्रैक व्यवस्था चालू होने से इस रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति में वृद्धि संभव हो सकेगी तथा परिचालन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) द्वारा दिनांक 09.05.2026 को स्थल का निरीक्षण किया गया था। इसके उपरांत आज दिनांक 11.05.2026 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 19:00 बजे तक लिए गए 08 घंटे के मेगा ब्लॉक के दौरान कार्य पूर्ण कर नई लाइन को सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया।

Go to News Site