Rajasthan Patrika
Maharashtra Prenatal Test Racket: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में पुलिस ने एक बड़े भ्रूण लिंग जांच रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पैसों के बदले गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग बता रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम बनाकर राहाता तालुका के एक ठिकाने पर छापा मारा। रेड के दौरान कई गर्भवती महिलाएं मौके पर मिलीं। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि यह काम लंबे समय से गुप्त तरीके से चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रवींद्र कुटे को न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया है और उनके समेत 12 लोगों को इस ममाले में गिरफ्तार किया है।
Go to News Site