AajTak
हरियाणा में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल 14 मई तक बढ़ा दी है. कर्मचारी ठेका प्रथा खत्म करने, पक्का रोजगार, न्यूनतम मजदूरी और फायर हादसे के मृतकों के परिवारों को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं. हड़ताल से गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई शहरों में कूड़े के ढेर लग गए हैं. कांग्रेस और INLD ने कर्मचारियों का समर्थन करते हुए BJP सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
Go to News Site