Sudarshan News
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज ICMR और ICAR की संयुक्त पहल ‘SEHAT’ मिशन का शुभारंभ किया। सरकार इस मिशन को देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम मान रही है। इसका उद्देश्य केवल बीमारियों का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को पहले से स्वस्थ और जागरूक बनाना है। इसी सोच के साथ भारत अब पारंपरिक इलाज आधारित व्यवस्था से आगे बढ़कर प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। SEHAT मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए विज्ञान, कृषि, रिसर्च और आधुनिक टेक्नोलॉजी को एक मंच पर लाने की योजना बनाई गई है। सरकार का मानना है कि बेहतर खान-पान, वैज्ञानिक शोध और नई तकनीकों की मदद से लोगों की जीवनशैली में सुधार लाया जा सकता है। इस पहल के जरिए भारत में स्वदेशी और वैज्ञानिक समाधान विकसित करने पर भी खास ध्यान दिया जाएगा, ताकि देश हेल्थ सेक्टर में आत्मनिर्भर बन सके। कार्यक्रम के दौरान जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था तैयार करने की दिशा में काम कर रही है, जहाँ आधुनिक सुविधाएं हर व्यक्ति तक आसानी से पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टेक्नोलॉजी और रिसर्च आधारित हेल्थ सिस्टम देश की बड़ी जरूरत बनने वाला है। SEHAT मिशन को हेल्थ सेक्टर में इनोवेशन, आत्मनिर्भरता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
Go to News Site