Collector
NEET UG 2026 Exam Cancelled: NTA ने रद्द की नीट परीक्षा; CBI करेगी पेपर लीक की जांच... इसी महीने हुआ था एग्जाम | Collector
NEET UG 2026 Exam Cancelled: NTA ने रद्द की नीट परीक्षा; CBI करेगी पेपर लीक की जांच... इसी महीने हुआ था एग्जाम
Sudarshan News

NEET UG 2026 Exam Cancelled: NTA ने रद्द की नीट परीक्षा; CBI करेगी पेपर लीक की जांच... इसी महीने हुआ था एग्जाम

NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर उठा विवाद अब बड़े फैसले तक पहुंच गया है। आरोपों और जांच के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि कुछ प्रश्नों के गेस पेपर से मेल खाने के आरोपों के बाद पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए थे। कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद राजस्थान समेत कुछ राज्यों में यह दावा सामने आया कि लगभग 125 प्रश्न ऐसे थे जो गेस पेपर से बिल्कुल मिलते-जुलते थे। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स और शिकायतों के बाद मामले की जांच तेज की गई, जिसके बाद स्थिति और गंभीर होती गई। विवाद बढ़ने के बाद NTA ने साफ किया है कि 3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा अब रद्द की जा रही है और इसे दोबारा कराया जाएगा। मुख्य फैसले एक नजर में: परीक्षा रद्द कर दी गई है 3 मई वाली परीक्षा फिर से आयोजित होगी नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी पहले दी गई फीस वापस की जाएगी एडमिट कार्ड फिर से जारी किए जाएंगे परीक्षा केंद्र वही रह सकते हैं केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की सलाह दी गई है इस पूरे मामले की जांच अब Central Bureau of Investigation (CBI) को सौंप दी गई है। NTA ने कहा है कि कुछ शिकायतों और संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए मामला केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। NTA ने 10 मई 2026 के अपने बयान के बाद दोबारा स्पष्ट किया कि वह देश की परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था ने कहा है कि उसका उद्देश्य सभी राष्ट्रीय परीक्षाओं को “निष्पक्ष, सुरक्षित और भरोसेमंद” बनाना है, इसलिए किसी भी तरह की गड़बड़ी की जांच स्वतंत्र एजेंसियों से कराई जा रही है। अधिकारियों ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट या नोटिस से ही जानकारी लें।

Go to News Site