Collector
टाकरागुड़ा में अंतिम संस्कार पर बवाल, परंपरा और आस्था के टकराव से गरमाया गांव | Collector
टाकरागुड़ा में अंतिम संस्कार पर बवाल, परंपरा और आस्था के टकराव से गरमाया गांव
Sudarshan News

टाकरागुड़ा में अंतिम संस्कार पर बवाल, परंपरा और आस्था के टकराव से गरमाया गांव

बस्तर जिले के बड़ाजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टाकरागुड़ा में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि मृतक पंडरी नाग, जो माड़िया जाति से थे और पिछले कई वर्षों से ईसाई धर्म का पालन कर रहे थे, के अंतिम संस्कार को ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार करने की योजना बनाई गई थी। यह कार्यक्रम गांव के हिंदू मुक्तिधाम में किए जाने की बात सामने आने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने इसका विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की परंपरा सदियों से प्रकृति पूजन और पारंपरिक रीति-रिवाजों पर आधारित रही है। ग्राम पुजारी ने भी इसी बात को दोहराते हुए कहा कि गांव में बाहरी धार्मिक प्रभावों के कारण परंपरागत व्यवस्था प्रभावित हो रही है और इससे सामाजिक तनाव की स्थिति बनती है। दूसरी ओर ग्राम पंचायत सरपंच ने स्पष्ट किया कि अंतिम संस्कार को लेकर शासन के नियमों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जा रहा है, जिसके तहत प्रत्येक धर्म के लिए निर्धारित स्थान पर ही शव का अंतिम संस्कार या दफन किया जाना चाहिए। इस पूरे मामले को लेकर कुछ सामाजिक संगठनों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि गांवों में धार्मिक गतिविधियों को लेकर समय-समय पर विवाद की स्थिति बनती रहती है, जिसे बातचीत और आपसी समझ से सुलझाया जाना चाहिए। वहीं, ग्रामीण स्तर पर भी लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी बाहरी गतिविधि या संदिग्ध स्थिति की जानकारी तुरंत प्रशासन या पुलिस को देने की अपील की गई है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

Go to News Site