Sudarshan News
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अनिल कुमार सेठी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि, आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर फाजिल्का के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सेठी (नीलू) ने पार्टी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि अनिल कुमार सेठी पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने फाजिल्का नगर परिषद के चेयरमैन के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀਆਂ ਲੋਕ-ਪੱਖੀ ਨੀਤੀਆਂ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਦਿਆਂ, ਅੱਜ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਤੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਸਿਆਸਤਦਾਨ ਅਨਿਲ ਕੁਮਾਰ ਸੇਠੀ (ਨੀਲੂ) ਜੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ। ਸੇਠੀ ਜੀ, ਜੋ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਐਗਜ਼ੀਕਿਊਟਿਵ ਮੈਂਬਰ ਰਹਿ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਅਤੇ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਜੋਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨਿਭਾ ਚੁੱਕੇ… pic.twitter.com/W9K8YJEAO4 — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 12, 2026 सीएम मान ने कहा कि सेठी का आम आदमी पार्टी में शामिल होना इस बात का संकेत है कि लोग अब पारंपरिक राजनीति से हटकर विकास और जनकल्याण की राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम आम आदमी पार्टी परिवार में उनका स्वागत करते हैं और उन्हें पूरा सम्मान देने का भरोसा दिलाते हैं। सभी मिलकर पंजाब की तरक्की और विकास के लिए काम करेंगे।” राजनीतिक जानकारों का मानना है कि फाजिल्का क्षेत्र में अनिल कुमार सेठी की अच्छी पकड़ मानी जाती है और उनके पार्टी में आने से Aam Aadmi Party को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिल सकती है।
Go to News Site