Collector
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा; हरलीन शर्मा ने किया टॉप... CM मान बोले- बच्चों ने बढ़ाया पंजाब का मान | Collector
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा; हरलीन शर्मा ने किया टॉप... CM मान बोले- बच्चों ने बढ़ाया पंजाब का मान
Sudarshan News

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा; हरलीन शर्मा ने किया टॉप... CM मान बोले- बच्चों ने बढ़ाया पंजाब का मान

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब के बच्चों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि राज्य के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और हालिया परीक्षा परिणाम इसका बड़ा प्रमाण हैं। ਕੱਲ੍ਹ ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਬੋਰਡ ਵੱਲੋਂ ਐਲਾਨੇ ਗਏ 10ਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਨੇ ਇਹ ਸਾਬਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਕਿ ਤੁਹਾਡੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕਾਬਲੀਅਤ ਦੀ ਕੋਈ ਕਮੀ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਮੈਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ 'ਤੇ ਹਰਲੀਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ 99.38% (646/650) ਅੰਕਾਂ ਨਾਲ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ, ਅਤੇ ਮਨੀਮਹੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਤੇ ਰੀਆ ਰਾਣੀ ਨੂੰ 99.23% (645/650)… pic.twitter.com/fDJYEeVDFo — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 12, 2026 उन्होंने विशेष रूप से हरलीन शर्मा को 99.38 प्रतिशत अंक (646/650) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। वहीं, मणिमहेश शर्मा और रिया रानी ने 99.23 प्रतिशत अंक (645/650) हासिल कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। सीएम मान ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की उपलब्धि से पूरा पंजाब गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के ढांचे को लगातार मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है, ताकि गांव और शहर के हर बच्चे को समान अवसर मिल सकें। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि पंजाब के छात्र आगे भी देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन करेंगे।

Go to News Site