Collector
एच डी कुमारस्वामी का दावा, कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के बीच सब ठीक नहीं, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में अनबन | Collector
एच डी कुमारस्वामी का दावा, कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के बीच सब ठीक नहीं, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में अनबन
Rajasthan Patrika

एच डी कुमारस्वामी का दावा, कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के बीच सब ठीक नहीं, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में अनबन

Karnataka Congress: कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर अंदरूनी खींचतान की चर्चा तेज हो गई है। इस बार मामला बेंगलुरु नगर निकाय चुनाव यानी ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (GBA) चुनाव को लेकर सामने आया है। केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच चुनाव को लेकर मतभेद चल रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान कुमारस्वामी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच चुनाव कराने और टालने को लेकर अलग-अलग राय है। उनके मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चाहते हैं कि चुनाव जल्द हों, जबकि डीके शिवकुमार फिलहाल चुनाव नहीं चाहते।

Go to News Site