Dainik Bhaskar
पुडुचेरी में एन. रंगासामी आज 5वीं बार राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे। रंगासामी लोक भवन में शपथ लेंगे। कार्यक्रम से पहले रंगासामी, नितिन नवीन और अन्य नेताओं के साथ एयरपोर्ट से लोक भवन तक रोड शो करेंगे। 4 मई को आए पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणामों में रंगासामी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थीं। वहीं, केरलम के अगले सीएम के नाम की घोषणा अगले 24 घंटों में हो सकती है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. मुरलीधरन ने राहुल गांधी से मिलने के बाद दावा किया था कि बुधवार सुबह तक मुख्यमंत्री का नाम सामने आ जाएगा। AINRC का सबसे ज्यादा 75% स्ट्राइक रेट पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हुए। AINRC ने 16 में से 12 सीटें जीतकर 75% का सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट हासिल किया। भाजपा ने 10 में 4 सीटें जीतकर 40% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कांग्रेस 16 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ 1 सीट जीत सकी और उसका स्ट्राइक रेट मात्र 6% रहा। बंगाल, असम, तमिलनाडु के सीएम तय, केरलम में 9 दिन बाद भी सस्पेंस 4 मई को 5 राज्यों के चुनावों के रिजल्ट आने के बाद बंगाल, असम और तमिलनाडु में नए सीएम की शपथ हो चुकी है। पुडुचेरी में सीएम रंगासामी आज शपथ लेंगे। केरलम को अपने नए CM का इंतजार है। कांग्रेस आलाकमान ने सोमवार को केरलम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की केरलम सीएम के लिए पहली पसंद केसी वेणुगोपाल हैं। राहुल ने दिल्ली में वेणुगोपाल से अकेले में मुलाकात भी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 75-80% सदस्यों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया। वीडी सतीशन को 6 विधायकों का समर्थन मिला। बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन का समर्थन किया। UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने भी सतीशन को समर्थन दिया है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… हिमंता दूसरी बार असम के CM:2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, सभी ने असमिया में शपथ ली; मोदी-शाह मौजूद रहे हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। पूरी खबर पढ़ें…
Go to News Site