AajTak
प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है. सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर मुलायम सिंह यादव के पुत्र और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन को बेहद दुखद बताया. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की. प्रतीक यादव पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था.
Go to News Site