Sudarshan News
मेष राशि आज चंद्रमा आपके बारहवें भाव में स्थित हैं, जबकि सूर्य और मंगल आपकी राशि में प्रभावी रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। लंबे समय से अटके सरकारी कार्य पूरे होने की संभावना है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। यात्रा भी लाभदायक साबित हो सकती है। उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें और श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग: लाल, पीला शुभ अंक: 1, 3 भाग्य प्रतिशत: 85% वृषभ राशि आज चंद्रमा लाभ भाव में रहकर शुभ परिणाम देंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यवसाय में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। परिवार में छोटी-मोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक संतुलन जरूरी रहेगा। उपाय: भैरव जी की पूजा करें तथा उड़द और कंबल का दान करें। शुभ रंग: हरा, नीला शुभ अंक: 4, 6 भाग्य प्रतिशत: 75% मिथुन राशि सूर्य, बुध और मंगल आपके लाभ भाव में सक्रिय हैं, जिससे करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरी और सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। परिवार से जुड़े मामलों में संयम बरतें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और मूंग दान करें। शुभ रंग: हरा, नीला शुभ अंक: 4, 8 भाग्य प्रतिशत: 75% कर्क राशि आज करियर और व्यवसाय में नई संभावनाएं बन सकती हैं। मेहनत का पूरा परिणाम भले अभी न मिले, लेकिन भविष्य में लाभ के संकेत हैं। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। उपाय: शिवलिंग पर जल, दही और शहद अर्पित करें। शुभ रंग: लाल, नारंगी शुभ अंक: 4, 7 भाग्य प्रतिशत: 60% सिंह राशि आज का दिन छात्रों और प्रोफेशनल लोगों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। करियर में आगे बढ़ने के लिए समय का सदुपयोग करें। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और फलों का दान करें। शुभ रंग: पीला, सफेद शुभ अंक: 4, 6 भाग्य प्रतिशत: 65% कन्या राशि आज आपकी योजनाएं और समय प्रबंधन आपको सफलता दिला सकते हैं। नौकरी में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। किसी करीबी मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। उपाय: तिल और धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग: हरा, नीला शुभ अंक: 5, 8 भाग्य प्रतिशत: 60% तुला राशि व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में प्रगति के संकेत हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी। नई बिजनेस डील फायदेमंद हो सकती है। परिवार और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाए रखें। यात्रा आनंददायक रहेगी। उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें। शुभ रंग: नीला, हरा शुभ अंक: 5, 8 भाग्य प्रतिशत: 70% वृश्चिक राशि आज व्यवसाय में विस्तार और नौकरी में सफलता के योग हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मानसिक शांति मिलेगी। शाम के बाद व्यापार से जुड़ी चिंताएं कम हो सकती हैं। सहयोगियों का साथ मिलेगा। उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें तथा तिल और उड़द का दान करें। शुभ रंग: लाल, नारंगी शुभ अंक: 5, 7 भाग्य प्रतिशत: 80% धनु राशि नौकरी में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। परिवार की कुछ बातें मानसिक तनाव दे सकती हैं। व्यापार और प्रेम जीवन दोनों में संतोषजनक स्थिति रहेगी। उपाय: शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र और शहद अर्पित करें। शुभ रंग: पीला, नारंगी शुभ अंक: 3, 9 भाग्य प्रतिशत: 60% मकर राशि आज आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में प्रगति थोड़ी धीमी रह सकती है। स्वास्थ्य विशेषकर बीपी के मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत है। उपाय: विष्णु जी की पूजा करें और शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं। शुभ रंग: नीला, हरा शुभ अंक: 2, 3 भाग्य प्रतिशत: 65% कुंभ राशि आज नौकरी में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। रुके हुए व्यापारिक कार्यों में गति आएगी। छात्रों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। शाम को परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग: नीला, हरा शुभ अंक: 4, 8 भाग्य प्रतिशत: 75% मीन राशि आज नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन भी खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग: लाल, हरा भाग्य प्रतिशत: 70%
Go to News Site