Dainik Bhaskar
तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट पास करने के कुछ घंटे बाद ही सीएम विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर (OSD) पद से हटा दिया। विजय ने मंगलवार को उन्हें यह जिम्मेदारी दी थी, लेकिन विपक्ष और सहयोगी पार्टियों के विरोध के बाद फैसला वापस लेना पड़ा। राधन लंबे समय से विजय के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने विजय के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी। उनकी सलाह पर 10 मई को विजय के शपथ ग्रहण का समय भी बदला गया था। राधन ज्योतिषी होने के साथ TVK के प्रवक्ता भी रहे हैं। 4 मई को मतगणना के दौरान वे विजय से मिलने वाले पहले व्यक्ति थे। विपक्ष और सहयोगियों ने उठाए सवाल TVK की सहयोगी पार्टी MJK के प्रमुख थमीमुन अंसारी ने विधानसभा में कहा कि निजी तौर पर कोई ज्योतिष में विश्वास रखता है तो यह उसकी पसंद हो सकती है, लेकिन सरकार में ज्योतिष नहीं आना चाहिए। DMDK महासचिव और विधायक प्रेमलता विजयकांत ने भी एक ज्योतिषी को मुख्यमंत्री का OSD बनाए जाने को निंदनीय बताया है। है विजय के जीत की भविष्यवाणी की थी चुनाव से पहले राधन ने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और ऑनलाइन वीडियो में विजय की कुंडली को ‘सुनामी’ बताया था, यानी ऐसा असर जो तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी लहर ला सकता है। उनका यह भी कहना था कि TVK का नाम अंक ज्योतिष और ज्योतिषीय सिद्धांतों के हिसाब से विजय की कुंडली से मेल खाता है। राधन तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के आध्यात्मिक मार्गदर्शक भी रह चुके हैं। उनके पास ज्योतिष विद्या में करीब 40 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। फ्लोर टेस्ट में TVK को 144 विधायकों का समर्थन तमिलनाडु विधानसभा में विजय सरकार ने बुधवार को फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। सदन में कुल 171 विधायक मौजूद रहे। TVK के समर्थन में 144 वोट पड़े, जो फ्लोर बहुमत से 58 ज्यादा रहे। इनमें 47 विधायकों वाली AIADMK के 25 बागी विधायकों के भी वोट शामिल हैं। विश्वास प्रस्ताव के विरोध में 22 वोट पड़े, जो AIADMK के बचे हुए विधायकों के रहे। 59 विधायकों वाली DMK ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इस दौरान 5 विधायक (PMK 4 और BJP 1) गैरमौजूद रहे। स्पीकर ने वोट नहीं डाला। इसके अलावा TVK के एक विधायक का मामला हाईकोर्ट में होने के कारण वह वोटिंग में शामिल नहीं हो सके। ------------ ये खबर भी पढ़ें… क्या विजय CM बनने के लिए श्योर थे:2024 में TVK लॉन्च की, इसी साल आई फिल्म में कार का नंबर 'TN 07 CM 2026' तमिल एक्टर विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में हीरो की तरह एंट्री की है। उनकी पार्टी TVK ने 234 में से 108 सीटों पर जीत हासिल की है। इस बीच विजय की फिल्म GOAT का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल है। फिल्म के एक सीन को उनके CM प्लान से जोड़कर देखा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
Go to News Site