Collector
तमिलनाडु CM विजय ने ज्योतिषी को OSD पद से हटाया:कल ही जिम्मेदारी दी; राधन ने ही एक्टर के CM बनने की भविष्यवाणी की थी | Collector
तमिलनाडु CM विजय ने ज्योतिषी को OSD पद से हटाया:कल ही जिम्मेदारी दी; राधन ने ही एक्टर के CM बनने की भविष्यवाणी की थी
Dainik Bhaskar

तमिलनाडु CM विजय ने ज्योतिषी को OSD पद से हटाया:कल ही जिम्मेदारी दी; राधन ने ही एक्टर के CM बनने की भविष्यवाणी की थी

तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट पास करने के कुछ घंटे बाद ही मुख्यमंत्री विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर (OSD) पद से हटा दिया। विजय ने मंगलवार को उन्हें यह जिम्मेदारी दी थी, लेकिन विपक्ष और सहयोगी पार्टियों के विरोध के बाद फैसला वापस लेना पड़ा। राधन लंबे समय से विजय के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने विजय के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी। उनकी सलाह पर ही 10 मई को विजय के शपथ ग्रहण का समय भी बदला गया था। राधन ज्योतिषी होने के साथ TVK के प्रवक्ता भी रहे हैं। विपक्ष और सहयोगियों ने उठाए सवाल विजय की कुंडली को 'सुनामी जैसा' बताया था चुनाव से पहले राधन ने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और ऑनलाइन वीडियो में विजय की कुंडली को 'सुनामी जैसे’ बताया था, यानी ऐसी कुंडली जो तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी लहर ला सकता है। उनका यह भी कहना था कि TVK का नाम अंक ज्योतिष और ज्योतिषीय सिद्धांतों के हिसाब से विजय की कुंडली से मेल खाता है। राधन तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के आध्यात्मिक मार्गदर्शक भी रह चुके हैं। उनके पास ज्योतिष विद्या में करीब 40 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। फ्लोर टेस्ट में TVK को 144 विधायकों का समर्थन तमिलनाडु विधानसभा में विजय सरकार ने बुधवार को फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। सदन में कुल 171 विधायक मौजूद रहे। TVK के समर्थन में 144 वोट पड़े, जो फ्लोर बहुमत से 58 ज्यादा रहे। इनमें 47 विधायकों वाली AIADMK के 25 बागी विधायकों के भी वोट शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… क्या विजय CM बनने के लिए श्योर थे, 2024 में TVK लॉन्च की, इसी साल आई फिल्म में कार का नंबर 'TN 07 CM 2026' तमिल एक्टर विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में हीरो की तरह एंट्री की है। उनकी पार्टी TVK ने 234 में से 108 सीटों पर जीत हासिल की है। इस बीच विजय की फिल्म GOAT का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल है। फिल्म के एक सीन को उनके CM प्लान से जोड़कर देखा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Go to News Site