Sudarshan News
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स और लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। ਅੱਜ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਕੇਂਦਰੀ ਸੜਕ ਅਤੇ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਜੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ NHAI ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਤ ਕਈ ਅਹਿਮ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਅਤੇ ਮਸਲਿਆਂ 'ਤੇ ਵਿਸਥਾਰਪੂਰਵਕ ਚਰਚਾ ਹੋਈ। ਖਾਸ ਤੌਰ 'ਤੇ 'ਸੜਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਫੋਰਸ' (SSF) ਬਾਰੇ ਵਿਚਾਰ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਗਡਕਰੀ ਜੀ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਾਨ-ਮਾਲ ਦੀ ਰਾਖੀ ਲਈ… pic.twitter.com/F91bIyUol4 — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 13, 2026 मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक में पंजाब सरकार की ‘रोड सेफ्टी फोर्स’ (SSF) पहल पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह पहल सड़क हादसों में लोगों की जान बचाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। सीएम मान के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब सरकार की रोड सेफ्टी फोर्स योजना की सराहना की। गडकरी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा और सड़क हादसों को कम करने के लिए इस तरह की पहल बेहद महत्वपूर्ण है। बैठक में पंजाब में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, हाईवे परियोजनाओं में तेजी लाने और यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। राज्य सरकार का कहना है कि आने वाले समय में इन परियोजनाओं से पंजाब में कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।
Go to News Site