Rajasthan Patrika
BRICS Summit: अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची भारत के दौरे पर आए है। अराघची नई दिल्ली में आयोजित BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने भारत पहुंचे है। यहां विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने हाथ मिलाकर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संक्षिप्त बातचीत भी हुई। अराघची तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को भारत पहुंचे थे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य BRICS बैठक में हिस्सा लेना है। अमेरिका और इजरायल के साथ जंग शुरू होने के बाद से भारत की तेहरान के साथ यह पहली उच्च स्तरीय राजनयिक मुलाकात है।
Go to News Site