Sudarshan News
कांग्रेस ने आखिरकार गुरुवार को केरलम के नए मुख्यमंत्री के तौर पर वीडी सतीशन के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी। यह ऐलान एआईसीसी की केरल प्रभारी दीपा दासमुंशी ने किया। इस फैसले के साथ ही राज्य में चल रही राजनीतिक अनिश्चितता खत्म हो गई है, जो चुनाव परिणाम आने के बाद से जारी थी। तीन दावेदारों की रेस में सतीशन आगे मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के भीतर तीन बड़े नामों की चर्चा थी- वीडी सतीशन केसी वेणुगोपाल रमेश चेन्निथला हालांकि, अंत में सतीशन के नाम पर सहमति बनी और उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया। वेणुगोपाल की दावेदारी और अंदरूनी संतुलन जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायक दल के कई सदस्य केसी वेणुगोपाल के पक्ष में थे। उन्हें नव-निर्वाचित विधायकों का समर्थन और गांधी परिवार के साथ करीबी का फायदा माना जा रहा था। दूसरी ओर, सतीशन को जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और संगठन का मजबूत समर्थन प्राप्त था। 2022 के बाद से उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वीडी सतीशन परावुर विधानसभा सीट से छठी बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने हालिया चुनाव में 20,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। पार्टी की बड़ी जीत में उनकी रणनीति और आक्रामक प्रचार अभियान को अहम माना जा रहा है। वामपंथी सरकार के खिलाफ मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है। शीर्ष नेतृत्व की कई दौर की बैठकें मुख्यमंत्री चयन को लेकर दिल्ली में कई स्तरों पर चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वरिष्ठ नेताओं के साथ अंतिम बैठक की, जिसमें एआईसीसी प्रभारी दीपा दासमुंशी, अजय माकन और मुकुल वासनिक भी शामिल थे। इन नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायकों से भी राय ली थी। राहुल गांधी ने भी इस फैसले से पहले लगातार बातचीत की। उन्होंने पहले खड़गे से मुलाकात की और बाद में केसी वेणुगोपाल से भी चर्चा की। जानकारी के मुताबिक, इस बातचीत के बाद वेणुगोपाल को पीछे हटने के लिए सहमत किया गया, जिससे अंतिम निर्णय आसान हो सका। केरल में मजबूत कांग्रेस सरकार इस बार केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने 140 में से 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस के पास 63 विधायक हैं, जबकि सहयोगी दलों में- आईयूएमएल: 22 सीटें केरल कांग्रेस (एम): 8 सीटें आरएसपी: 3 सीटें
Go to News Site