Rajasthan Patrika
Passport Controversy: एक तरफ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पासपोर्ट विवाद मामले में गुवाहाटी पुलिस के सामने पेश होने पहुंचे, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा कामाख्या मंदिर में माथा टेक रहे थे। मंदिर से निकलते ही जब पत्रकारों ने उनसे पवन खेड़ा की मौजूदगी पर सवाल किया, तो उन्होंने तंजिया लहजे में कहा कि असम की मेहमाननवाजी और यहां के पेड़े बड़े मशहूर हैं। CM सरमा ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि महामाया मां कामाख्या के आशीर्वाद से हमारा राज्य अगले 5 सालों में आगे बढ़ेगा। असम के पेड़े का स्वाद अच्छा है।’
Go to News Site